पूर्व सरपंच समेत बेटे की मौत खबरगली BJP leader rams car with Thar

खंडवा (खबरगली)  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में थार सवार भाजपा नेता की दादागीरी का मामला सामने आया है, यहां मूंदी थाना क्षेत्र में कनूद के पास तेज रफ्तार थार ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पलटते हुए रोड के नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में बैठी जलवा बुजुर्ग ग्राम की पूर्व सरपंच कुसुम पति राजेंद्र राठौर (58) और उनके बेटे सौरभ (28) की मौत हो गई। जबकि बेची सारिका (25), बेटे रविंद्र (32), और रिश्तेदार रवींद्र पिता दिनेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों का आरोप 'हादसा नहीं हत्या'