राजीव शुक्ला

शिमला (khabargali) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि सुक्खू 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में डिप्टी सीएम के तौर पर हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी के इस फैसले के बाद सुक्खू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया। सुक्खू ने कहा कि