रास्ते में सुरक्षित कराया प्रसव

​बेरला (खबरगली) आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली से एक बार फिर मां और नवजात की जान बचाकर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है। ग्राम कुसमी निवासी 26 वर्षीय विशंवती बाई को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला ले जाया जा रहा था। शाम 5:24 बजे सूचना मिलते ही एंबुलेंस महज 11 मिनट में (5:35 बजे) मरीज के पास पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई।

आपातकालीन चिकित्सा और बच्चा सुरक्षित