रायपुर के राजकुमार कॉलेज में 14 साल बाद कार्रवाई

रायपुर (खबरगली) नगर निगम रायपुर ने 14 साल बाद राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की है। राजकुमार कॉलेज ने वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति टैक्स नहीं पटाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन 5 की टीम ने 1 करोड़ 64 लाख रुपए का बकाया संपत्तिकर वसूला है। इस कार्रवाई की नगर निगम आयुक्त ने सराहना की है।