रचा इतिहास खबरगली A 10-month-old boy gave life to five people

तिरुवनंतपुरम (खबरगली) केरल में 10 महीने की बच्ची एलिन शेरिन अब्राहम राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता बन गई है। इस छोटी बच्ची के अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। एलिन के माता-पिता अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन ने अपने गहरे दुख के बीच यह बड़ा फैसला लिया. अंगदान अमृता अस्पताल, एर्नाकुलम में किया गया। 

दान किए गए अंगों में बच्ची का लिवर, दोनों किडनी, हार्ट वाल्व और दोनों आंखें शामिल हैं। एलिन का लिवर तिरुवनंतपुरम के KIMS अस्पताल में इलाज करा रहे 6 महीने के बच्चे को दिया जाएगा. यह केरल में मरणोपरांत अंगदान से लिवर पाने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा होगा।