रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का जन्मदिवस शुक्रवार को रायपुर के न्यू शांति नगर स्थित उनके निवास पर उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में रायपुरवासियों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
- Today is:
