रायपुर (khabargali) महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने होली से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार के इस फैसले का लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को बजट पेश किया।