दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने जारी किया। विनायक ताम्रकार राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक थे। पार्टी की छवि धूमिल करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
- Today is: