टैक्स चोरी की आशंका खबरगली Central GST raid: Documents scrutinized at the plant for several hours; suspicion of tax evasion. raigarh hindi news chhattisgarh khabargali

रायगढ़ (खबरगली) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेंट्रल जीएसटी विभाग की कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है। मंगलवार को विभाग की टीम ने जोरापाली क्षेत्र स्थित एक प्लांट में दबिश देकर बिलिंग, भुगतान और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक टैक्स चोरी की पुष्टि नहीं की गई है।