ट्रैक्टर खरीदने जा रहे तीन लोगों की मौत खबरगली Horrific road accident in Guna

गुना (ख़बरगली )  मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में 7 साल के मासूम बच्चे सहित उसके पिता और ममेरे भाई की जान चली गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए गुना जा रहे थे।