will address the MLAs cg news raipur news cg latest news cg big news khabargali

रायपुर (khabargali)  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर रायपुर आएंगी। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह के तहत विधायकों को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार को 10.30 बजे सुबह माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 

यहां से वे सीधे सुबह 11.05 मिनट पर विधानसभा पहुंचेंगी। जहां करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वह 12.15 बजे माना एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। उनके दौरे को लेकर रविवार को पुलिस ने रिहर्सल भी की।