शहर

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के विभिन्न 24 परीक्षा केंद्रों में कुल 34 हजार 604 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।