शहर

राजनांदगांव (खबरगली) कोरबा -यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ, जिला पुलिस बल व बम स्क्वाड की टीम ने ट्रेन की गहन जांच की, जिसमें बम की खबर अफवाह निकली। इस सारी कवायद के बीच लगभग डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बताया जा रहा है बम की सूचना देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।