रायपुर (खबरगली) बच्चों का आधार पंजीयन और बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने से छात्रवृत्ति और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अब स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों का आधार पंजीयन और अपडेट कराएगी। इसके लिए 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार' अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- Today is:
