000 MW of green electricity. Latest News hindi News big news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के 32 बड़े बांधों और जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट ( Floating solar plants) स्थापित करने की योजना बनाई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए करीब 2,000 मेगावाट हरित बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जल संसाधन विभाग को फिजिबिलिटी स्टडी का प्रस्ताव भेजा गया है। अध्ययन पूरा होने के बाद उपयुक्त जलाशयों का चयन कर परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।