केन्या (खबरगली) पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। मध्य केन्या के गिलगिल इलाके में स्थित Utumishi Girls Academy के छात्रावास में भीषण आग लगने से 16 छात्राओं की जिन्दा जलकर मौत हो गई, जबकि दर्जनों छात्राएं घायल हो गईं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिस स्कूल में हादसा हुआ वह राजधानी Nairobi से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित है।
- Today is: