3 dead

रूद्रप्रयाग (khabargali) देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच, उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर ं भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों से लगातार भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। आपदा प्रबंधन टीमों का यहां तैनात किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, आपदा कंट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल टीमों को रवाना किया गया। मलबे से तीन शव निकले हैं। कुछ घायल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड हादसे पर दुख व्यक्त किया है।