3 युवकों की बेरहमी से हत्या खबरगली Gang war in Nanded

महाराष्ट्र  (खबरगली) महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है।  शहर के एक पॉश इलाके में आधी रात को दो गैंग के बीच हुई खूनी भिड़ंत में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। 

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दो गैंग के बीच खूनी संघर्ष में तीन युवकों की हत्या कर दी गई। साई लाला और सदा गैंग के बीच पुरानी रंजिश के चलते तलवारों और खंजरों से हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि के थे।