5 लोगों की दर्दनाक मौत खबरगली Massive explosion during road construction sparks panic 5 people killed in a tragic incident latest news hindi news khabargali

जगदलपुर (खबरगली) आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के अनंतगिरि मंडल स्थित पिनाकोटा इलाके में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक वाहन चालक और चार मजदूर शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे जिलेटिन की छड़ों से जुड़े विस्फोटक उपकरण में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आने से दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।