नई दिल्ली (खबरगली) फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में पलभर का बदलाव हुआ। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 134 यात्री सवार थे। टर्बुलेंस से कई यात्रियों और क्रू मेंबर घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार, एआई-2379 में मंगलवार सुबह हवा में अचानक टर्बुलेंस होने से 10 यात्री और 2 क्रू मेंबर घायल हो गए। विमान जब दिल्ली में लैंडिंग की तैयारी में था या क्रूज चरण में था, तभी अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट (आल्टीट्यूड ड्राप) दर्ज की गई। टर्बुलेंस का यह दौर लगभग दो से तीन मिनट तक चला।