and his breathing stopped. hindi news big news khabargali

छतरपुर  (खबरगली) मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां साइलेंट अटैक से महज 20 साल के युवक की मौत हो गई। घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुल चौक की है। यहां सीताराम मिष्ठान के बगल में रहने वाले राकेश उर्फ बल्लू जैन के इकलौते 20 वर्षीय पुत्र पार्श उर्फ केशु जैन की शुक्रवार सुबह संदिग्ध साइलेंट अटैक से अचानक मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार, स्थानीय व्यापारी वर्ग और जैन समाज में गहरा शोक छा गया है।

नाश्ता करते वक्त आया साइलेंट अटैक