अर्णब तूफान का असर लगातार बारिश 25 से ज्यादा फीडर मेें आया फॉल्ट

रायपुर (खबरगली) अर्णब तूफान का असर राजधानी में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है, जिससे बिजली सप्लाई में भी काफी असर पड़ा है। लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ बिजली सप्लाई भी काफी प्रभावित रही। राजधानी जैसे शहर में दो दिन तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। रायपुर परिक्षेत्र में करीब 25 से ज्यादा फीडर में फॉल्ट आने से कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। 4-5 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कंपनी के कर्मचारी देर रात तक शहर में बिजली सप्लाई सामान्य कर सके। सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि दिन-रात क