बाढ़ में बह गए 3000 एलपीजी सिलिंडर्स... मचा हड़कंप

रायगढ़ (खबरगली ) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण HPCL के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में पानी भर गया, जिससे वहां रखे करीब 3,000 LPG सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर नदी के तेज बहाव में तैरते नजर आ रहे हैं।