Baba Neem Karoli miracle

खबरगली (साहित्य डेस्क) भारत की संत परंपरा में कई ऐसे संत हुए हैं, जिन्होंने अपने जीवन से भक्ति, सेवा और मानवता का संदेश दिया। इन्हीं में से एक नाम बाबा नीम करौली का है, जिन्हें उनके भक्त प्रेम से महाराज जी कहकर पुकारते हैं। भगवान हनुमान के अनन्य भक्त माने जाने वाले बाबा नीम करौली का नाम आज भी देश-विदेश में श्रद्धा के साथ लिया जाता है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम उनकी आध्यात्मिक विरासत का सबसे प्रसिद्ध केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा से जुड़ी चमत्कारिक कथाएं, उनकी हनुमान भक्ति और उनका सरल