बिलासपुर के लिए 300 करोड़ की मांग खबरगली Raipur airport granted international status; demand for ₹300 crore for Bilaspur. raipur airport khabargali

रायपुर (खबरगली) लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं और विमानन अधोसंरचना के विस्तार से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान अग्रवाल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने और बिलासपुर के बिलासा देवी केवट हवाईअड्डे के उन्नयन के लिए 300 करोड़ रुपए के विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग करते हुए मंत्री को एक पत्र सौंपा। अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है