बिलखते रह गए लोग खबरगली 16 bodies were cremated together

धार (ख़बरगली )  इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुआ सड़क हादसा 16 परिवार उजाड़ गया। तिरला क्षेत्र के रामपुरा, सेमलीपुरा और नयापुरा गांवों में मातम छा गया। जिला अस्पताल में पहली बार एक साथ 16 शवों का पीएम किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुई प्रक्रिया 9 बजे तक चली। इसके बाद एंबुलेंस से शवों को गांवों तक पहुंचाया गया।