बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी

नई दिल्ली (खबरगली ) केंद्र सरकार ने बिना डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के धड़ल्ले से बेची जाने वाली दवाओं पर बड़ा कड़ा कदम उठाया है। अब बाजार में ऐसी पीने वाली दवाएं, जिनमें 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल मिक्स है, उनकी खुली बिक्री पूरी तरह बैन कर दी गई है। दवाओं के बढ़ते गलत इस्तेमाल और नशे के रूप में इसके उपभोग को रोकने के लिए सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में यह बड़ा बदलाव किया है।