भिलाई (खबरगली) भिलाई में पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के बाद एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुर्सीपार के शिवाजी नगर निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती ओवरब्रिज से कैसे गिरी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि पूनम घर से टहलने के लिए निकली थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल है।
- Today is:
