कवर्धा (khabargali) कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन गहरे खाई में जा गिरी। भयावह हादसे के बाद पांच मृतकों के शव बरामद किया गया हैं। 8 लोगों वाहन के नीचे दबे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई।