देखें नई रेट खबरगली 33 foreign liquor brands

रायपुर (खबरगली) भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का असर अब छत्तीसगढ़ के शराब बाजार में भी नजर आने लगा है। प्रदेश में प्रीमियम विदेशी शराब की कीमतों में बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग ने विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाले 33 ब्रांडों की नई दरों को मंजूरी दे दी है। इसमें जॉनी वॉकर, चिवास रीगल और सिंगलटन जैसे कई महंगे और चर्चित ब्रांड शामिल हैं। नई दरों के मुताबिक, कुछ ब्रांडों के एक केस की कीमत में हजारों रुपए तक की कमी आई है।

जॉनी वॉकर से सिंगलटन तक कई ब्रांड हुए सस्ते