देशभर में अलर्ट और सख्त निगरानी खबरगली Nipah virus alert in India

नई दिल्ली (खबरगली)  भारत में एक बार फिर निपाह वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण से एक महिला नर्स की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद राज्य का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर निगरानी की जा रही है, वहीं अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।