दो राउंड की काउंसिलिंग के बाद एमबीबीएस की 181 और बीडीएस की 250 सीटें खाली

रायपुर (खबरगली) प्रदेश के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के बाद एमबीबीएस की 181 व बीडीएस की 250 सीटें खाली हैं। इनमें सरकारी की केवल 21 व निजी कॉलेजों की 160 सीटें शामिल हैं। यही नहीं 160 में एनआरआई कोटे की 108 सीटें नहीं भर पाईं हैं। यानी निजी कॉलेजों में सबसे ज्यादा सीटें एनआरआई कोटे की खाली है। मापअप राउंड में सीटें नहीं भरने पर आखिरी यानी स्ट्रे वेकेंसी राउंड में मैनेजमेंट कोटे में कन्वर्ट किया जाएगा। मापअप राउंड के लिए रविवार को मेरिट सूची आ सकती है।