दुर्ग

रायपुर/दुर्ग (खबरगली ) छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री लोकेश कावड़िया के दुर्ग प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिले में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निगम के माध्यम से दिए गए ऋण तथा उनकी वसूली की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।