employment fair organised in Raipur

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के तत्वावधान में आगामी 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार (रायपुर) में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा की जाएगी। रोजगार मेले में अधिसूचित रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों के लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी प्रदान की गई है।