गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये की लूट

 रायपुर (खबरगली)   रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के एक मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, श्रवण साहू महोबा बाजार के निवासी हैं और टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को भुगतान राशि लेने के लिए अग्रसेन चौक स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। वहां से लगभग 10 लाख रुपये लेकर वे अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय की ओर रवाना हुए।