घर-घर पहुंचेगी सुविधा खबरगली Now gas pipelines will be laid like water in Raipur

रायपुर (खबरगली)  शहर में जिस तरह से पानी की पाइप लाइनें बिछी हैं, उसी तरह से अब गैस पाइप बिछाने का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए जोन स्तर पर सर्वे कराने के बाद काम चालू होगा। शहर में यह काम कराने के लिए भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने हरियाणा सिटी गैस कंपनी को अधिकृत किया है। निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयुक्त विश्वदीप ने जल कार्य विभाग, नगर निवेश विभाग के इंजीनियरों के साथ ही एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक ली।