हिमाचल में दर्दनाक भीषण सड़क हादसा

चंबा (खबरगली) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह इलाके में एक भीषण रोड एक्सीडेंट की घटना घटी। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-चंबा मार्ग पर एक निजी बस सड़क से फिसलकर कई फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी. इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत होने की खबर है। बस में चालक और परिचालक सहित करीब 22 लोग सवार थे. मरने वालों में चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं।  चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।