Inauguration of poetry collection Indradhanush

 भोपाल (khabargali) 25 मार्च,अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा आयोजित विजय कांत वर्मा के काव्य संग्रह इंद्रधनुष का लोकार्पण महादेवी वर्मा कक्ष में पद्मश्री मेहरून्निसा परवेज की अध्यक्षता में हुआ। संस्था की अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने अपने बीज वक्तव्य में कहा-"इस संग्रह की सभी कविताएं जहां एक ओर प्रेम की आकुलता ,व्याकुलता प्रदर्शित करती हैं वही प्रेम दर्शन की विशेषता भी दृष्टिगोचर होती है। उन्होंने शब्दों का बहुत सटीक प्रयोग किया है जिससे भाव बिंब में और गहनता आ जाती है और एक अतिरिक्त गुणात्मक वैशिष्ट्य के दर्शन होते हैं।