कैदियों ने तैयार कीं 500 से ज्यादा मूर्तियां

रायपुर (खबरगली) रायपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े सेंट्रल जेल में बंद कैदियों ने इस बार गणेशोत्सव के लिए एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है। हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों ने अपनी कला और भक्ति के संगम से 500 से ज्यादा इको-फ्रेंडली भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार की हैं। ये मूर्तियां जेल परिसर के अंदर बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 'उत्थान' और बाहर लगाए गए विशेष स्टॉल पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आम नागरिक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यहां से मूर्तियों की खरीदारी कर सकते हैं। बिक्री से मिलने वाली राशि से लागत निकालने के बाद बची हुई राशि कैदियों को उनके प्रोत्साहन