Kiran Dev

हर घर तिरंगा अभियान अब पूरे देश का अभियान है :गुरु प्रकाश पासवान

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत मंगलवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान उपस्थित थे। हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री श्री पासवान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस अभियान को एक वृहद रूप देना है। 11, 1