लेबनान में फिर बरसे इजरायली बम

लेबनान (खबरगली)  इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान की सरकारी मीडिया के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हिंसा लगातार जारी है और हालात फिर से गंभीर होते जा रहे हैं।