मृत प्रेमिका से शादी

दिसपुर (असम)/ khabargali

एक हफ़्ते से ज़्यादा का समय हो गया है, वीभत्स और दुखदाई श्रद्धा मर्डर केस देश की हर चर्चा का हिस्सा है। लगातार केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच ये केस आया है। प्रेम और साथ की मिसाल वाली ये कहानी सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना रही है। इस प्रेमी ने सच्चे प्रेम की नई मिसाल पेश की है। इस शख्स को अपनी प्रेमिका से इतना प्यार है कि उसके मौत को गले लगाने के बावजूद उसका प्यार कम नहीं हुआ। इतना ही नहीं उसने अपनी मृत प्रेमिका से शादी रचाकर अपने प्यार को हमेशा हमेशा के लिए अमर कर लिया। मामला है असम के राहा गांव का। यहां लाइलाज बीमारी के चलते 18 नवंबर को प्