मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार

कई आईजी समेत 25 जिलों के एसपी बदले

अमरेश मिश्रा रायपुर आईजी तो संतोष सिंह रायपुर के नए एसपी बने

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से ठीक कुछ घंटे पहले पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 45 अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक व कई पुलिस रेंज के आईजी प्रभावित हुए हैं।