more than 30 injured mumbai news hindi news latest news khabargali

मुंबई (khabargali)  महाराष्ट्र में मुंबई के मानखुर्द में शनिवार दोपहर को दही हांडी बांधते समय गिरने से 32 वर्षीय एक ‘गोविंदा’ की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वह महाराष्ट्र नगर स्थित अपने घर की पहली मंजिल की खिड़की से रस्सी के सहारे ‘दही हांडी’ बांधने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह गिर गया।