prizes up to Rs 10

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का तीसरा सीजन 3 जून से राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में राज्य की छह टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मुकाबले दर्शकों के लिए नि:शुल्क होंगे। टूर्नामेंट में रायपुर राइनोज, बिलासपुर बुल्स, राजनांदगांव पैंथर्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसन और रायगढ़ लायंस की टीमें मैदान में उतरेंगी। लीग मुकाबले 3 से 10 जून तक खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल 12 जून और फाइनल मुकाबला 14 जून को होगा। उद्घाटन मैच 3 जून को रात 9 बजे रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्