Pulwama attack mastermind Hamza Burhan killed; shot by unidentified assailants in PoK

जानें अब कितने गुनहगार बाकी?

नई दिल्ली (खबरगली ) साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था. अब उसी आतंकी घटना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि इस हमले के कथित मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. इस हमले में हमजा की मौत हो गई. हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था और खुद को एक शिक्षक बताता था. पुलवामा हमला भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक माना जाता है, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हुए थे.