राजनीतिक संकट

गहलोत गुट के विधायकों ने कहा- गहलोत ही बने रहें मुख्यमंत्री

जयपुर (khabargali) राजस्थान की राजनीति में ठीक दो साल बाद फिर राजनीतिक संकट गहराते देखा जा रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। गहलोत गुट के एक्टिव होने के बाद से पायलट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर अब घमासान होता नजर आ रहा है। आज रविवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस के 82 विधायकों ने अचानक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.