Sanjay Nirupam expelled from Congress

मुंबई (khabargali) तेज तर्रार नेता संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है अब वे शिव सेना शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद पार्टा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया था।