मथुरा (खबरगली) मथुरा वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा नाव हादसा हो गया, जिसमें अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में पंजाब के लुधियाना का एक ही परिवार शामिल है, जिसने अपने 7 सदस्यों को खो दिया है। शनिवार को दूसरे दिन भी सेना, NDRF और SDRF की टीमें लापता 4 लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। शनिवार दोपहर में एक शव और मिला है। इस तरह 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
- Today is: