यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ी घटना

आगरा (खबरगली) आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां छह बच्चे डूब गए हैं। पुलिस और पीएसी की टीम ने पांच बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कान्हा, रिया और महक की मौत हो गई। काजल और अंशू का इलाज जारी है, जबकि एक बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है।